राजौरी गार्डन: तिलक नगर के AAP विधायक का आरोप- भाजपा सरकार गरीबों के आशियाने उजाड़ रही, AAP हक की लड़ाई लड़ेगी
विधायक सरदार जनरैल सिंह आज जगत माता कुष्ठ आश्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनके दुख-दर्द को गंभीरता से सुना। उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने "जहां झुग्गी, वहीं मकान" का वादा किया था, लेकिन अब वह गरीबों के घर उजाड़ रही है। उन्होंने इसे गरीबों के साथ विश्वासघात बताया...