राजौरी गार्डन: हरी नगर: DDU हॉस्पिटल से ई-रिक्शा चोरी, सीसीटीवी फुटेज से चोर पकड़ा गया
सिर्फ ई रिक्शा को टारगेट करके चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को हरी नगर थाना की पुलिस चौकी की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रविंद्र कुमार के रूप में हुई है, उसके पास से चोरी का दो ई रिक्शा और बैटरी बरामद किया गया है। इसकी गिरफ्तारी से दो मामलों का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है। यह बापरोला विहार इलाके का रहने वाला है।