राजौरी गार्डन: तिलक नगर पुलिस ने 9 मामलों को अंजाम दे चुके आरोपी को किया गिरफ्तार
तिलक नगर थाना की पुलिस टीम ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान विशाल उर्फ प्रशांत के रूप में हुई है। यह रघुबीर नगर का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने दो चुराए गए मोबाइल फोन, 1 स्कूटी और दो चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया है। यह बदमाश पहले से 9 मामलों शामिल रह चुका है। पेट्रोलिंग के दौरान इसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ गया है।