राजौरी गार्डन: तिलक नगर में विकास कार्यों की शुरुआत, विधायक जनरैल सिंह ने नई सड़क की रखी नींव
विधायक सरदार जनरैल सिंह आज विकासपुरी के जीजी 2 ब्लॉक पहुंचे, जहां उन्होंने मानसून की शुरुआत के साथ-साथ क्षेत्र में विकास कार्यों की बरसात शुरू की। विधायक जी ने नई सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इस महत्वपूर्ण कदम पर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।