मसूरी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पालिकाध्यक्ष ने दिलाया देशहित में काम करने का संकल्प
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। नगर पालिका परिषद परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि आजादी हमारे देशवासियों के लिए अनमोल विरासत है, जिसे असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के बाद हासिल किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को देशहित में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में जलस्रोतों का संरक्षण बेहद जरूरी है और मसूरी जैसे पर्यटन शहर में स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh #uttarakhand
Mussoorie, Dehradun | Aug 15, 2026