स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से आमजन को मिल रहा लाभ - बिमला चौधरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से गुरुग्राम और पटौदी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और शिक्षा सहित प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य गरीब, ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए दूर न जाना पड़े।