लड़ाई झगड़ा व मारपीट करने के मामले में 7 आरोपी काबू।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 10 अक्टूबर । 9 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 8 अक्टूबर को यह तथा इसका दोस्त एक बर्थडे पार्टी में ग्लोबल रेसिडेंसी 40 फूटा रोड पर गए थे। जहां पर कुछ व्यक्तियों ने इनके साथ मारपीट की। प्राप्त शिकायत पर थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 7 आरोपियों को 9 अक्टूबर को थाना क्षेत्र से काबू किया। आरोपियों की पहचान राहुल (उम्र-31 वर्ष) निवासी गांव टुमना, कोसली जिला रेवाडी, 2. शिवम दुबे (उम्र-21 वर्ष )निवासी राजेन्द्र पार्क, गुरूग्राम, 3. योगेश कुमार(उम्र-22 वर्ष) निवासी कलवाडी जिला नूंह हाल निवासी सागर ईन्कलेव, गुरूग्राम, निखिल (उम्र-21 वर्ष) निवासी गाँव बाछोद जिला महेन्द्रगढ हाल निवासी सागर ईन्कलेव, गुरूग्राम, नवीन (उम्र-28 वर्ष ) निवासी गांव रामगढ जिला रेवाडी, विपिन (उम्र-29 वर्ष) निवासी गांव रामगढ जिला रेवाडी व जितेन्द्र निवासी सुभाष नगर, गुरूग्राम के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि शिकायकर्ता व आरोपियों की शराब के नशे में कहासुनी हो गई थी जिसके चलते आरोपियों ने उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया।
अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है