पोड़ैयाहाट: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारों के साथ समाहरणालय गोड्डा से जागरूकता रथ रवाना
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि नारों के साथ मंगलवार को समाहरणालय गोड्डा से जागरूकता रथ रवाना हुआ। रथ रवाना करने वालों में गोड्डा डीसी अंजली यादव के साथ पोड़ैयाहाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू एवं अन्य शामिल थे ।श्री मुर्मू ने बताया कि यह रथ जिले के विभिन्न स्थान में जाकर कन्या भ्रूण हत्या बालिकाओं की शिक्षा उनके समग्र विकास आदि विषयों की जानकारी देगा