सतबरवा: 37 हजार रुपये घूस लेते पलामू सतबरवा निवासी सर्किल ऑफिसर रांची में गिरफ्तार, आवास से मिले 11.42 लाख रुपए
रांची एसीबी की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची सदर के सर्किल ऑफिसर (सीओ) मुंशी राम को 37 हजार रूपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उनके आवास पर सर्च करने पर 11. 42 लाख रूपए बरामद किए गए। सीओ मुंशी राम पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल इलाके के रहने वाले हैं। मुंशी राम पलामू जिले के विभिन्न अंचल में राजस्व कर्मचारी रह चुके हैं।