सतबरवा: लोहरापोखरी में पांच दिवसीय शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए यज्ञ समिति का गठन, सत्यप्रकाश साव अध्यक्ष नियुक्त
सतबरवा प्रखंड की धावाडीह पंचायत के लोहरापोखरी मलय नदी के तट पर स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर रविवार दोपहर दो बजे बैठक की गई।बैठक में लोहड़ी तथा लोहरापोखरी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया। पांच दिवसीय यज्ञ आयोजन को लेकर यज्ञ समिति का गठन किया गया। अध्यक्षता सुरेंद्र पाठक ने की। सुरेंद्र साव यज्ञ समिति अध्यक्ष चुने गए।