सतबरवा: बकोरिया के कमारू गांव में पंचायत अधिनियम और पेसा कानून को लेकर कार्यशाला का किया गया आयोजन
पलामू जिले के 5वी अनुसूचित क्षेत्र के तहत चयनित सतबरवा प्रखंड की पंचायत बकोरिया के कमारू गांव में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को 10 बजे किया गया। गांव के 40 युवाओं को झारखंड पंचायत अधिनियम 2001, पेसा कानून, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, 15वीं वित के साथ मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रशिक्षण मनरेगा केंद्र के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार भुइयां ने दिया।