सतबरवा: कृषि विभाग ने पिपराकला और कमारू गांव में 2200 फलदार और इमारती पौधे वितरित किए
सतबरवा प्रखंड की रबदा पंचायत के पिपराकला एवं बकोरिया पंचायत के कमारू गांव में नमसा योजना के तहत शनिवार को अपराह्न 3 बजे के करीब 2200 फलदार और इमारती पौधों का वितरण कृषि विभाग के द्वारा किया गया। पीपराकला एवं कमारू गांव में किसानों के बीच कार्यक्रम आयोजित करके 55 किसानों के बीच 40-40 पौधे दिये गये।