सतबरवा: सात पहाड़ियों के बीच स्थित मुरमा मलय बांध पर्यटकों की पहली पसंद, बोटिंग के लिए उमड़ी भीड़
सतबरवा के मुरमा मलय डैम पर्यटक की पहली पसंद बन गया है। सात पहाड़ियों के बीच स्थित इस यह डैम सुखद अनुभूति का एहसास दिलाता है। करीब सात किमी की परिधि में फैला इस डैम को देखने के लिए हर रोज सैकड़ों की संख्या में सैलानियों का आना होता है। नव वर्ष पर बुधवार को शाम चार बजे तक 3 हजार लोगों ने इस इलाके का भ्रमण किया। परिवार के साथ खूब मौज मस्ती की।