सतबरवा: प्रखंड कार्यालय में रबी फसल को लेकर कृषि कर्मशाला का किया गया आयोजन, ऋण माफी योजना की जानकारी दी गई
प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में मंगलवार दोपहर 1 बजे से रबी फसल को लेकर कृषि कर्मशाल का आयोजन किया गया। कर्मशाला में रबी मौसम के फसलों से संबंधित कीटों से बचाव, खाद का संतुलित प्रयोग एवं जल प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। बीएओ अरविंद कुमार ने मिट्टी नमूना संग्रह, सॉयल हेल्थ कार्ड तथा किसान क्रेडिट कार्ड आदि की जानकारी दी।