चंदला: मां कालका के दरबार में गूंजा बुंदेली मोनिया नृत्य, पिता के कंधे पर बैठा बच्चा भी थिरका
दीपावली के अवसर पर बछौन स्थित मां कालका मंदिर में बुंदेलखंड की लोकसंस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। सोमवार की शाम 4 बजे दूर-दराज से पहुंचे मोनिया नृत्य कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस दौरान एक पिता अपने छोटे बच्चे को कंधे पर बैठाकर नृत्य करते नजर आए।