डीएम ने सात निश्चय योजनाओं और बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा..see more
सहरसा: जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सात निश्चय योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक एवं बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।
सात निश्चय के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों और निर्धारित लक्ष्य को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। डीएम ने योजनाओं को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। वहीं, संभावित बाढ़ के मद्देनजर तटबंधों की स्थिति, जलस्तर, नाव एवं राहत सामग्री की उपलब्धता, सुरक्षित स्थानों की पहचान, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहते हुए आपसी समन्वय के साथ बाढ़ पूर्व तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत एवं सहायता पहुंचाई जा सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#Saharsa #SaharsaNews #BiharNews #DM #SaharsaDM #SaatNischay #FloodPreparation #FloodUpdate #BiharAdministration
Kahara, Saharsa | Sep 11, 2026