सुनेल: मगीसपुर व कुंडला प्रताप के बीच पुलिया के आभाव में स्कूली छात्र हुए परेशान,सरपंच ने समाधान का दिया आश्वासन
सुनेल क्षेत्र के कुंडला प्रताप व मगीसपुर के बीच सड़क पर पुलिया के अभाव में स्कूली विद्यार्थियों को वहां से गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या के समाधान के लिए सरपंच ने ग्राम पंचायत की ओर से ग्रेवल डाल कर कीचड़ से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। एक-दो दिनों में यहां ग्रेवल डलवा दी जाएगी। जिससे आवागमन में दिक्कतें नहीं आएगी।