सुनेल: कस्बे के भवानीमंडी रोड़ पर एक व्यक्ति को झांसा देकर सोने की दो बालिया ले उड़े बदमाश
Sunel, Jhalawar | Aug 31, 2024 शनिवार शाम को सुनेल के भवानीमंडी रोड़ पर दो बदमाश एक व्यक्ति को झांसा देकर सोने की दो बालिया लेकर फरार हो गए। थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया है कि पीड़ित तेजू बंजारा ने पुलिस को दी रिपोर्ट ने बताया है कि दो अज्ञात लोगों ने उसे रोककर उसके कान में पहनी हुई सोने की दो बालियां को उतरवा कर झांसा देकर बालिया बदल ली,और मौके से फरार हो गए।