सुनेल: कादरनगर के पास पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आधा दर्जन गांवो का संपर्क टूटा
Sunel, Jhalawar | Aug 30, 2024 सुनेल क्षेत्र के कादर नगर के पास पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आधा दर्जन से ज्यादा गांव का संपर्क कट गया है।जिसको ठीक करने के लिए शुक्रवार को ग्रामीण मशक्कत करते नजर आए।कादरनगर व कुंडला प्रताप के बीच स्थित पुलिया पानी के तेज बहाव से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसकी ग्रामीण मलवा डालकर खुद मरम्मत कर रहे हैं।