सुनेल: हेमड़ा के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो बाइक सवार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
Sunel, Jhalawar | Aug 27, 2024 हेमड़ा के पास मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जिनमें से एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया है।सिलोरी निवासी घायल प्रहलाद ने बताया है कि हेमड़ा के पेयजल पंप हाउस के पास बाइक सवार कन्हैयालाल ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मार दी।जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए।एक गंभीर घायल को झालावाड़ रेफर किया है।