सुनेल: बकाया वसूली अभियान के तहत सुनेल क्षेत्र में 78 घरेलु कनेक्शन काटे
Sunel, Jhalawar | Aug 28, 2024 सुनेल क्षेत्र में दो दिनों तक बकाया वसुली अभियान के तहत बुधवार को 78 घरेलू विद्युत कनेक्शन काटे गये।जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता जयेंद्रसिंह झाला ने बताया की बकाया वसूली अभियान के तहत कुल 78 घरेलू विद्युत कनेक्शन विच्छेद किये गये है।जिन पर कुल 7.11 लाख रुपए की राशि बकाया थी। जिसमे से 61 कनेक्शन उपभोक्ताओ के द्वारा कुल 4.51 लाख रुपए की राशि जमा करवाई गई।