सुनेल: ओसाव में पुलिया के पास सुरक्षा दीवार नहीं बनाने से किसान का खेत कटा,फसल हो रही है बर्बाद
सुनेल क्षेत्र के ओसाव में पुलिया के पास सुरक्षा दीवार नहीं बनाने से एक किसान का खेत पानी से कट रहा है,जिससे फसल बर्बाद हो रही है।किसान महेंद्र सिंह ने बताया है कि बारिश से पूर्व पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क का निर्माण करवाया है। जिसमें पुलिया निर्माण के दौरान किसान द्वारा खेत के पास बनवाई गई दीवार तोड़ दी गई थी।बाद में पुलिया के करीब सुरक्षा दीवार नहीं बनाई है।