कुरई: वन संरक्षण में मिसाल बनी मिर्चीवाड़ी की ईको विकास समिति, ₹1.50 लाख के पुरस्कार से सम्मानित
Kurai, Seoni | Sep 10, 2026 सिवनी की मिर्चीवाड़ी की ईको विकास समिति को वन एवं वन्यजीव संरक्षण, जल संरक्षण और ग्रामीण सहभागिता में उल्लेखनीय कार्यों के लिए WWF-India-PKF ‘वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार 2024-25’ से सम्मानित किया गया। गुरुवार को भोपाल में समिति को ₹1.50 लाख और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। समिति के प्रयासों से क्षेत्र में छह वर्षों से वनाग्नि की कोई घटना नहीं हुई है।