सरगुजा.... सूरजपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22 लीटर अवैध शराब जब्त
मध्यप्रदेश की गोवा व्हिस्की के 39 पाव और 15 लीटर महुआ शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
सूरजपुर। अवैध शराब के भंडारण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में 30 अक्टूबर को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने ग्राम गेतरा में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान सुरेश पोर्ते के घर से मध्यप्रदेश की गोवा व्हिस्की के 39 पाव और 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
पूछताछ में सुरेश पोर्ते ने 15 लीटर महुआ शराब को अपना बताया, जबकि गोवा व्हिस्की अपने पड़ोसी प्रताप पोर्ते की होना बताया। उसके मुताबिक प्रताप ने शराब उसके घर पर रखी थी। आबकारी टीम दूसरे आरोपी प्रताप पोर्ते की तलाश कर रही है।
आरोपी सुरेश पोर्ते के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 36 एवं 59(1) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता सहित आबकारी आरक्षक अशोक सोनी और श्याम सुंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #chhattisgsrhupdate #Surajpur #Surguja #ExciseDepartment #अवैध_शराब #आबकारी_विभाग #BreakingNews
Durg, Durg | Oct 30, 2026