कचान्दुर एसटीपी का भारत सरकार के अधिकारियों ने किया निरीक्षण, निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश*
भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के उप सचिव श्री रवि चंद्र एवं प्रोग्राम डायरेक्टर श्री अरुण शर्मा ने कचान्दुर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित इंजीनियरों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में तेजी लाने और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर नगर निगम एवं सूडा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#STP #कचान्दुर #भिलाईनगरनिगम #विकासकार्य #स्वच्छता