निर्वाचन तैयारियों का आयुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने किया बारीकी से निरीक्षण
आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्वाचन कार्यों की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान कमीशनिंग रूम, स्ट्रॉन्ग रूम, मतगणना कक्ष तथा सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध।
#निर्वाचन2026 #चुनावतैयारी #मतदान #लोकतंत्र #जिलाप्रशासनदुर्ग