मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज, तीनों नगरीय निकायों में सभास्थलों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कल कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ नगर निगम रिसाली के दुर्गा चौक, भिलाई के आईआईटी मैदान तथा भिलाई-3 चरोदा के न्यायालयीन परिसर मैदान का निरीक्षण किया।
इस दौरान मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार एवं विभागीय स्टॉल सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री विरेन्द्र सिंह, निगम आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह, श्री एस.के. सुन्दरानी, एसडीएम श्री सोनाल डेविड, श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, श्री प्रकाश चन्द्र सोनी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री ए.के. भट्टाचार्य, जिला परिवहन अधिकारी श्री मृत्युंजय पटेल एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री ए.के. गौतम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#Durg #Chhattisgarh #CMVishnuDeoSai #जिला_प्रशासन_दुर्ग