बदलेगी दुर्ग कलेक्ट्रेट की तस्वीर, बनेगी आधुनिक कॉम्पोजिट बिल्डिंग!
पुनर्विकास योजना के तहत दुर्ग कलेक्ट्रेट परिसर में आधुनिक कॉम्पोजिट बिल्डिंग का निर्माण प्रस्तावित है। विगत दिनों स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के साथ प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नई बिल्डिंग में अतिरिक्त तल, बेसमेंट पार्किंग, चारों दिशाओं से प्रवेश-निकास और 300 सीटर मीटिंग हॉल जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं, पुराने कलेक्ट्रेट भवन का संरक्षण एवं जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।
#Durg #CompositeBuilding #DurgCollectorate #Chhattisgarh