Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image
image

ग्रामीणों को बैंकिंग, बचत और केवाईसी अपडेट रखने के प्रति किया गया जागरूक भारतीय रिजर्व बैंक के मार्गदर्शन एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मंडला द्वारा प्रायोजित वित्तीय साक्षरता केंद्र के तत्वावधान में जिले के सभी नौ विकासखंडों में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना, नियमित बचत की आदत विकसित करना तथा समय-समय पर केवाईसी अपडेट कराने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का संचालन सीएफएल की क्षेत्रीय प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी पटेल के मार्गदर्शन में ब्लॉक काउंसलर्स एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से किया गया। शिविरों में प्रतिभागियों को सुरक्षित बैंकिंग, डिजिटल लेनदेन, सरकारी वित्तीय योजनाओं और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी गई। ब्लॉकवार आयोजित शिविरों में काउंसलर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें मोहगाँव में नाजिम साही, निवास में श्री प्रवीण राय, नारायणगंज में श्री सुनील मोंगरे, घुघरी में श्री कमलेश दुबे तथा मंडला विकासखंड में श्री शिवप्रसाद नंदा ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। Jabalpur Commissioner CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #mandla

54 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

MORE NEWS