करजा थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय आठवीं की छात्रा का अपहरण कर लिया गया । हालांकि सूचना पर करजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को बरामद कर लिया। वहीं छात्रा के निशान देही पर अपहरणकर्ता बड़कागांव भररा निवासी आलोक कुमार व पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।