मरवन: मड़वन अंचल कार्यालय में नवपदस्थापित सीओ ने किया प्रभार ग्रहण
मड़वन अंचल कार्यालय में गुरुवार की शाम नव पदस्थापित अंचलाधिकारी ममता कुमारी ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। मौके पर अंचल कर्मियों ने नए सीओ का फूल माला व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। वही निवर्तमान सीओ को भावभीनी विदाई दी।