मरवन: करजा में भागवत कथा अनुष्ठान को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
करजा में सात दिवसीय भागवत कथा अनुष्ठान को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान 151 कलश यात्रियों का जत्था कदाने नदी का पवित्र जल भरकर विभिन्न मार्गों से होते हुए अनुष्ठान स्थल पर पहुंचा और कलश स्थापित किया गया। अनुष्ठान के आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन राधा कुंड वृंदावन के श्री कृष्णा प्रभु जी महाराज द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।