जयसिंहनगर: औता मार्ग में एक्सीडेंट के बाद वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
जिले के जयसिंहगनर थाना क्षेत्र अंतर्गत औता मार्ग में एक्सीडेंट करने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने शनिवार की शाम 4 बजे मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि अस्पताल तहरीर पर सूचना प्राप्त हुई कि औता मार्ग में मोटरसाइकिल में भिंड़त हो गई, जिसमें एक मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। जिस पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।