जयसिंहनगर: सेमरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस कर रही शिनाख्त
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा के पास में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत हो जाने का मामला गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात 1 बजे प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है सूचना प्राप्त हुई कि सेमरा के पास में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलकर एक्सीडेंट कर दिया है।