जयसिंहनगर: करकी में मारपीट के मामले में दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करकी में मारपीट करने का मामला बुधवार की शाम 4 बजे लगभग प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादी अभय नारायण शुक्ला निवासी करकी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि आपसी रंजिश में उसके साथ यूबी सिंह और गोविंद सिंह निवासी ढोलर ने गाली गलौच देकर मारपीट किया है व जान से मारने की धमकी दिए है।