जयसिंहनगर: अमझोर में शहद के लिए महुआ के पेड़ पर चढ़ा भालू, ग्रामीणों में दहशत, वीडियो हुआ वायरल
जिले के उत्तर वन मंडल क्षेत्र के अमझोर वन परिक्षेत्र के अमझोर गांव के अमृत विद्या पीठ स्कूल के पीछे महुआ के पेड़ पर गुरुवार की दोपहर 3 बजे लगभग शहद खाने के लिए जंगल से आया एक भालू पिछले 5 घंटे से पेड़ पर चढ़ा है। लेकिन अब वो पेड़ से नीचे नहीं उतर पा रहा है। जब आसपास के गांव के लोगों को इस बात की सूचना लगी, तो वह भालू को देखने के लिए पहुंच गए।