जयसिंहनगर: बनसुकली अस्पताल परिसर में भालू दिखने का वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों में दहशत
जिले के उत्तर वन मंडल के अमझोर वन परीक्षेत्र में भालू के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है वही अब बनसुकली अस्पताल परिसर में भालू के आने का वीडियो सोशल मीडिया में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि भालू जंगलों से भटक कर गांव की तरफ आ गया है। वहीं सूचना पर वन विभाग अमझोर का अमला नजर बनाए हुए हैं।