तीन मिष्ठान भण्डारों से लिये सैम्पल
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में फूड सेफ्टी विभाग द्वारा आज सोईकलां में तीन मिष्ठन भण्डार से सैम्पल लेने की कार्यवाही की गई है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि राधारानी मिष्ठान भण्डार से मलाई बर्फी, बालाजी मिष्ठान भण्डार से मावा बर्फी एवं सुमन मिष्ठान भण्डार से मिल्क कैक के सैम्पल लिये गये है। नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है, जांच प्रतिवेदन प्राप्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
4 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 20, 2026