ब्रॉडगेज रेलवे लाइन से मिलेगी जिले के विकास को गति-विधानसभा अध्यक्ष
जौरा से ट्रेन में सवार होकर वीरपुर पहुंचे श्री तोमर
-----
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वीरपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्योपुर जिले के लिए ब्रॉडगेज रेल लाइन का सपना साकार हो रहा है। कैलारस से वीरपुर तक मेमू ट्रेन का संचालन बढाया गया है, ब्रॉडगेज रेलवे लाइन की सुविधा से जिले के विकास को गति मिलेगी।
इस अवसर पर सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत, सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, नगरपालिका अध्यक्ष श्योपुर श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, श्री बृजराज सिंह चौहान एवं श्री बाबूलाल मेवरा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, श्री अशोक गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र जाट, श्रीमती सरोज तोमर, महामंत्री श्री संजय अकोदिया, श्री अरविन्द जादौन, नगर परिषद विजयपुर अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री ओम राठौर, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नेहा कुलश्रेष्ठ, श्रीमती उमा शर्मा, भाजपा नगर मंडल श्योपुर अध्यक्ष श्री संजय मंगल, वीरपुर मंडल अध्यक्ष श्री आकाश रावत, महामंत्री श्री मदन मोहन योगी, श्री सूरज माहौर, श्री दिनेश दुबोलिया, श्री मनीष नागौरी, श्री गौरीशंकर मीणा आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही एसडीएम विजयपुर श्री अभिषेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नागरिक आदि उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि दिसंबर के अंत तक श्योपुर स्टेशन के लिए रेल का संचालन होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगले चरण में ब्रॉडगेज रेलवे लाइन को कोटा तक विस्तारित किया जायेगा, इसका लाभ श्योपुर जिले को मिलेगा।
सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि सरकार द्वारा नेरोगेज को ब्रॉडगेज में परिवर्तन करने से श्योपुर जिले के लोगों को लाभ प्राप्त होगा और आवागमन की सहज सुलभ सुविधा प्राप्त होगी। वर्तमान में वीरपुर तक रेलवे संचालन सुचारू किया गया है, जल्द ही श्योपुर तक ट्रेन संचालन का सपना साकार होगा।
वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत ने कहा कि श्योपुर जिले के लिए ब्रॉडगेज रेलवे लाइन सुविधा मील का पत्थर साबित होगी। इससे व्यापार एवं व्यवसाय को गति मिलेगी तथा सैकडो गांवों के लोगों को आवागमन सुलभ होगा। ट्रेनो के संचालन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढेगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि श्योपुर जिले में बडी रेल लाइन का सपना पूर्ण हो रहा है, श्योपुर जिले के वीरपुर स्टेशन तक बडी रेल के संचालन के बाद इसी साल के अंत तक श्योपुर स्टेशन तक रेल का संचालन होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि श्योपुर तक रेल संचालन के बाद श्योपुर जिले के लोगों को आवागमन की बडी सौगात मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविन्द जादौन ने किया, कार्यक्रम में अंत में वीरपुर मंडल अध्यक्ष श्री आकाश रावत, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग द्वारा विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
जौरा से ट्रेन में सवार होकर वीरपुर पहुंचे श्री तोमर
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जौरा रेलवे स्टेशन से ट्रन संख्या 64637 में सवार होकर वीरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, उनके साथ सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत भी ट्रेन में सवार होकर आयें। रेलवे स्टेशन पर सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur