26 अगस्त को ईद मिलाद उन नबी, 14 सितंबर कोे गणेश चतुर्थी
8 से 25 सितंबर तक मनेगा पर्युषण पर्व
त्यौहारो के मद्देनजर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेगे, शांति समिति की बैठक आयोजित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ईद मिलाद उन नबी, गणेश चतुर्थी एवं पर्युषण पर्व को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने कहा कि सभी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जायें। उन्होंने कहा कि त्यौहारो के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये जायेंगे।
कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी श्री प्रवीण भूरिया, प्रभारी एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, एसडीओपी श्री राजीव गुप्ता, शांति समिति के सदस्य श्री कैलाश नारायण गुप्ता, शहरकाजी श्री अतीक उल्ला कुरैर्शी, विश्व हिन्दु परिषद से श्री विष्णु कुमार गर्ग, श्री बुन्दु खां, श्री मोहम्मद चीनी कुरैशी, जैन समाज से श्री सुरेश जैन एवं श्री पारस जैन, श्री अखिलेश भदौरिया, श्री कृष्णकांत उपाध्याय, गणेश मंदिर पुजारी श्री श्याम शुक्ला, श्री रामअवतार शर्मा, श्री शेरू धूलिया, श्री काशीराम सेगर, श्री शिशुपाल मीणा, श्री हकीमुद्दीन दाउदी, श्री अकबर अली सहित बिजली, होमगार्ड, नगरपालिका आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 26 अगस्त को मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलाद उन नबी के अवसर पर जुलूस निकाला जायेंगा। इसी प्रकार 24 अगस्त को बोहरा समुदाय द्वारा बोहरा मस्जिद से प्रातः 9 बजे जुलूस का आयोजन किया जायेगा, इस दौरान साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।
14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न मंदिरो स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जायेगी तथा अंनत चतुदर्शी तक गणेश पाण्डालो में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगे। इस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें तथा अनंत चतुर्थदर्शी के दिन गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु पंडित घाट पर कुण्ड बनाकर विसर्जन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।
8 सिंतबर से 25 सिंतबर तक श्वेतांबर एवं दिगाम्बर जैन समाज द्वारा पर्युषण पर्व मनाया जायेगा, इस दौरान जैन समाज के मंदिरों तथा मार्गो पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें तथा पर्युषण पर्व के दौरान निकलने वाले जैन समाज के जुलूस के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur