सहसराम में आयुष शिविर आयोजित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा होम्योपैथिक औषधाल सहसराम द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि उक्त शिविर में डा. अनूप कुमार सोनी, श्री कारण शाक्य द्वारा बच्चों, महिलाओ बुजुर्गाे का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण कि गई तथा होम्योॉपैथिक शिविर में आहार विहार की जानकारी देते हुए दिनचार्या, रितुचर्या व योग के बारे में बताया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रही।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
16 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 20, 2026