#बांसवाड़ा। जिले के राजतालाब थाना क्षेत्र के मारुति नगर, भवानपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आपसी विवाद के दौरान जीजा ने अपने साले अनिल बंजारा पर कथित रूप से तलवार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर राजतालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी की तलाश जारी है। #BreakingNews #CrimeNews #RajasthanNews #MurderCase #LatestNewss #viralnews