#सवाईमाधोपुर। #रणथंभौरटाइगररिजर्व से सामने आए दो वीडियो ने #वन्यजीवसंरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक वीडियो में त्रिनेत्र गणेश मंदिर के पीछे सांभर प्लास्टिक खाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे में पदमला तालाब के पास बिना साइलेंसर संचालित डीजल जनरेटर की तेज आवाज सुनाई दे रही है। रणथंभौर के कोर क्षेत्र में प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित होने के बावजूद उसकी मौजूदगी चिंता का विषय है। वहीं, संवेदनशील प्रजनन काल में शोर प्रदूषण पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर वन विभाग, एएसआई और त्रिनेत्र गणेश मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी पर बहस तेज हो गई है। #ForestDepartment #Baat Khabar KI Rajasthan #NatureConservation