#टोंक : उनियारा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बिना नंबर प्लेट और नियमों के विपरीत संचालित 10 मोटरसाइकिलों को जब्त किया। थानाधिकारी ओम कंवर के नेतृत्व में एएसआई रतन लाल मीणा व पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। निर्देशों के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अभियान चलाया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। #BreakingNews #RajasthanNews #RoadSafety #LatestNews