#अजमेर। गेगल थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुष्कर से गंगाजल लेकर किशनगढ़ लौट रहे कांवड़ यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में किशनगढ़ निवासी शुभम राव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई प्रदीप राव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जेएलएन अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रेलर जब्त कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है। #LatestNews #viralnews #BreakingNews