मड़ावरा: लुहर्रा में महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज
तहसील मड़ावरा के लुहर्रा गाँव में एक महिला के साथ गाली गलौच करके मारपीट करने के आरोप में पुलिस थाना मड़ावरा में महिला के प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गयी है।पुलिस ने सोमवार की दोपहर 1बजे बताया कि पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपनी जेठानी के साथ खेत पर जा रही थी तभी 4 लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की,मना किया तो मारपीट कर दी।