भंडरा: भंडरा में नवरात्र पर भक्ति और उल्लास का माहौल, जिला परिषद अध्यक्ष व अधिकारियों ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शनिवार शाम 4 बजे भंडरा के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का विधिवत एवं भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।