बेतवा पुल पर गड्ढे मिलने से डीएम सख्त, सेतु निगम अधिकारियों को 3 दिन का अल्टीमेटम
उरई (जालौन)। कोटरा-गुरसरांय मार्ग स्थित बेतवा पुल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को पुल पर दो स्थानों पर गड्ढे मिले। इस पर डीएम ने सेतु निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया।
डीएम ने निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर दोनों स्थानों की गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा में काम पूरा न होने या गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने मरम्मत कार्य के समय बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh #उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़
Orai, Jalaun | Jun 27, 2026