देवबंद: सपा का जनसंवाद पुलिस ने रोका, बिना माइक छोटे घेरे में हुआ कार्यक्रम; मनोज बोले- भाजपा को हराएगी जनता
देवबंद के बंदरजुड्डा गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम को पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला देकर सीमित करा दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद आयोजकों और प्रशासन के बीच बातचीत हुई। इसके बाद कार्यक्रम छोटे घेरे में बिना माइक के आयोजित किया गया।