देवबंद: एसएसपी ने आगामी त्योहारों को लेकर देवबंद क्षेत्र का किया भ्रमण, शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की
एसएसपी अभिनन्दन ने आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना देवबंद क्षेत्र में गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया।